8 Corona Virus Patient Found in Tehri
![]() |
| Corona Virus Patient Found in Tehri |
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को हरिद्वार जिले में 9 संक्रमित मिले हैं। इनमें से रुद्रप्रयाग निवासी 6 लोग मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस से ट्रेन से आए हरिद्वार आए थे। इनमें तीन युवक, दो महिलाएं और एक 6 साल का बच्चा शामिल है। जबकि अन्य तीन में दो लंढौरा और एक रुड़की निवासी है।
वहीं नैनीताल जिले में भी सोमवार को 9 संक्रमित मिले हैं। देहरादून में मुंबई से आया 1 व्यक्ति संक्रमित मिला है। पौड़ी जिले में 3 संक्रमित मिले हैं। चमोली में 2 संक्रमित मिले हैं। इनमें दिल्ली से आए थराली निवासी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऊधमसिंह नगर जिले में 4 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मुंबई से आए चार लोग शामिल हैं। वहीं, टिहरी में 10 संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग टिहरी के भिलंगना ब्लाक के हैं जो कि हाल ही में मुंबई से लौटे थे। पिथौरागढ़ में एक संक्रमित मिला है। देर रात टिहरी से 8 कोरोना के मामले सामने आए। हालांकि हेल्थ बुलेटिन नहीं आया।
दरअसल अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि सोमवार को 32 नए संक्रमित मामले मिलने से प्रदेश में 349 संक्रमित मामले हो गए हैं। इसमें 58 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश के सभी 13 जिलों में 267 संक्रमित इलाज के लिए भर्ती है। पूूरे प्रदेश से 1067 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साढ़े तीन हजार से अधिक सैंपल की जांच चल रही है।
सोमवार को आए मामले
हरिद्वार-09, नैनीताल-09, ऊधमसिंह नगर-05, पौड़ी-03, चमोली-02, टिहरी-10, देहरादून-01, पिथौरागढ़-01
Uttaarakhand khabar टिहरी में 8 और कोरोना के नए मामले आए सामने, आंकडा़ पहुंचा 357
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 26, 2020
Rating:
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 26, 2020
Rating:
