केदारनाथ में भगवान को बेचा जा रहा है
![]() |
| YouTuber Riya Mavi विडियो में बोला है कि केदारनाथ में भगवान को बेचा जा रहा है |
चर्चित यूट्यूबर रिया मावी ( YouTuber Riya Mavi) द्वारा अपने यूट्यूब एकाउंट से अपलोड वीडियो (Video) से घमासान मच गया है, खुद रिया की भी इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीते 13 मई को चर्चित मॉडल व यूट्यूबर रिया मावी ने अपनी केदारनाथ (Kedarnath) यात्रा का वीडियो का अपलोड किया था. इसी वीडियो को लेकर घमासान मचा हुआ है. दरअसल रिवा व उसके साथ यात्रा पर आई दो औरर सहेलियों ने केदारनाथ में भगवान को बेचने व यात्रियों से लूट खसौट के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसे लेकर केदारघाटी के लोगों में भारी आक्रोश है.
मॉडल रिया व उनकी सहेलियों ने विडियो में बोला है कि केदारनाथ में भगवान को बेचा जा रहा है. रिवा व उसकी सहेलियों ने आगे कहा कि केदारनाथ धाम में यात्रियों के साथ लूट मची रहती है. पुरोहित टीका लगाने के भी पैसे लेते हैं. पूजा के नाम पर यात्रियों से मोटी रकम ऐठी जाती है और मंदिर के अन्दर पुजारी यूट्यूब देखते रहते हैं. पैसे वाले यात्रियों और गरीब यात्रियों से भी भेदभाव होता है. रिया ने विडियो में कहा है कि केदारनाथ मार्ग में बने होटलों में भी लूट है और सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है.
सस्ती लोकप्रियता का आरोप
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रिया व उसकी सहेलियों ने बिना केदारनाथ धाम की व्यवस्था को समझे केदारनाथ के पुरोहितों, व्यापारियों यहां तक कि मंदिर पर भी कई विवादित टिप्पणी की. केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के इस तरह के साजिश कृत करते हैं और उत्तराखण्ड के धामों को बदनाम कर रहे हैं, वहीं अब कई लोग इस विडियों को लेकर रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.
पुलिस से शिकायत
केदारनाथ धाम में पुरिहित राजकुमार तिवारी ने भी पुलिस में रिया व उसकी सहेलियों के खिलाफ तहरीर दी हैं, सूत्रों के अनुसार पुलिस भी मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है. ऐसे में देखना होगा कि क्या अब पुलिस यूट्यूबर रिया व उनकी सहेलियों पर मुकदमा दर्ज करती है या फिर इसे व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आजादी मान ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. वैसे अभी कई और लोग व सामाजिक संगठन भी इस मामले में पुलिस को मुकदमा लिखने के लिए तहरीर देने पहुच सकते हैं, ऐसे में यूट्यूबर रिया व उनकी सहेलियों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
यूट्यूबर रिया मावी ( YouTuber Riya Mavi) विडियो में बोला है कि केदारनाथ में भगवान को बेचा जा रहा है
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 29, 2020
Rating:
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 29, 2020
Rating:
