ऋषिकेश AIIMS में एक महिला समेत 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि
![]() |
| AIIMS में एक महिला समेत 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि |
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रानीपोखरी,ऋषिकेश क्षेत्र की एक अप्रवासी 32 वर्षीय महिला जो कि बीती 21 मई को मुंबई से यहां आई थी, उसका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया है, यह महिला 22 मई को एम्स की स्क्रीनिंग ओपीडी में जांच के लिए आई थी। जहां पर उसका स्वाब सैंपल लिया गया था। आज उसकी कोवीड19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला 21 मई से सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश में क्वॉरेंटाइन है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एम्स में रुड़की के तीन अन्य सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।
बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना का कहर ऋषिकेश AIIMS में एक महिला समेत 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 25, 2020
Rating:
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 25, 2020
Rating:
