![]() |
| बड़ी खबर : उत्तराखंड के सभी 13 जिले ऑरेंज जोन में बुरी खबर अब कोई जिला नहीं बचा |
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से रविवार देर सांय जिलों की श्रेणी नए सिरे से निर्धारित करने के आदेश दिए। लॉकडाउन-4 के तहत केंद्र सरकार ने जिलों में जोन निर्धारण का अधिकार राज्यों को दिया है। इसके तहत राज्यों को हर सप्ताह जिलों में कोरोना मरीजों की समीक्षा कर नए सिरे से जोन निर्धारित करने हैं। इसी के तहत अब राज्य के हर जिले में कोरोना मरीज आने की वजह से रविवार को जिलों के जोन बदल दिए हैं। सभी जिले ऑरेंज जोन में शामिल हो गए हैं।
पिछले सप्ताह किए गए जोन निर्धारण में राज्य में सात जिले हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत को ग्रीन जोन में रखा था। जबकि बाकी ऑरेंज जोन में रखे गए थे। लेकिन अब सरकार ने सभी 13 जिलों को ऑरेंज जोन में रखा है।
बड़ी खबर : उत्तराखंड के सभी 13 जिले ऑरेंज जोन में बुरी खबर अब कोई जिला नहीं बचा
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 25, 2020
Rating:
Reviewed by Shobhit Aswal
on
May 25, 2020
Rating:
